HighlightUttarkashi News

उत्तरकाशी से बड़ी खबर : गंगोत्री-यमुनोत्री और पुरोला में ये प्रत्याशी आगे

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो गई है। पोस्टल बैलट पेपर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। ‌गंगोत्री- यमुनोत्री विधानसभा में शुरूआती रुझानों में निर्दलीय प्रत्याशी आगे दिख रहे हैं। तो वहीं पुरोला विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहा है।। वहीं बता दें कि यमुनोत्री मे अब तक दीपक बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अब निर्दलीय संजय डोभाल आगे हैं। वहीं गंगोत्री से विजयपाल सजवाण आगे, पुरोला से दुर्गेश लाला आगे चल रहे हैं।

बता दें कि लालकुआं में हरीश रावत आगे चल रहे हैं तो खटीमा में सीएम धामी आगे चल रहे हैं। उत्तराखंड में अब तक 22-21 सीट है। कांग्रेस को 21 तो वहीं भाजपा को 22 सीटें हासिल हुई है।

देहरादून के सहसपुर से कांग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा को 5269 भाजपा सहदेव पुंडीर को 3543 मत मिले हैं।

टिहरी से किशोर उपाध्याय आगे।

चकराता से प्रीतम सिंह आगे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें