Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

CM धामी का निशाना, कहा- कांग्रेस मान चुकी है नतीजे से पहले ही हार इसलिए तैयार किए हैं बहाने

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद राजभवन में चल रहे बसंत उत्सव कार्यक्रम में भी सीएम ने प्रतिभाग किया। वहीं इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी का बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है।

सीएम धामी ने विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर बयान दिया और कांग्रेस पर हमला किया। सीएम धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। सीएम ने कहा कि भाजपा की 60 पार सीटें आएंगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्टर बैलेट पेपर में कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे धांधली के आरोपों पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस मतगणना से पहले ही हार मान चुकी है और इसलिए कांग्रेस ने नतीजों से पहले ही बहाने तैयार कर लिए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें