Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
बड़ी राहत : दो साल से लगी थी रोक, अब मिल गई छूट


कोरोना ने दो साल तक जिंदगी की रफ्तार को रोककर रख दिया था। देश और दुनिया में हवाई सेवाओं पर बैन लगा दिया गया था। वाहनों की रफ्तार भी पूरी तरह ये थम गई थी। लेकिन, अब जिंदगी पटरी पर आने लगी है।
इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब रोक को हटा दिया गया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से मुहैया कराई गई है।
तकरीबन दो साल बाद आगामी 27 मार्च 2022 से भारत के लिए और भारत से वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।