Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड: जमीन के लिए झगड़ा, जीजा ने साले को मारी गोली, मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
नानकमत्ता: नानकमत्ता में जीजा ने साले को गोली मार दी। जीरो बंधा में जमीनी विवाद में रिश्तेदार ने रिश्तेदार को गोली मारी। गोली लगने से कुलदीप सिंह की मौके पर ही हुई मौत। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाना क्षेत्र के नानक सागर के पास जीरो बंधा में हुये जमीनी विवाद में सगे रिश्तेदारों में चली गोलीबारी में कुलदीप सिंह नाम के युवक की दो गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी।

गोली मारने का आरोपी सोनू सिंह मृतक कुलदीप सिंह का रिश्ते का जीजा बताया जा रहा है। जमीन विवाद में चली गोली में हत्या की सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

SP सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र के जीरो बंधा में रिश्तेदारो के बीच हुए जमीन विवाद में जीजा सोनू सिंह ने अपने रिश्ते के साले कुलदीप सिंह को गोली मार कर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें