Sports

इस वजह से हुई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न की मौत, अटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा

Shane Warne

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की मौते दिनों मौत हो गई। शेन वॉर्न की मौत से क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस को झटका लगा। वहीं अब शेन वॉर्न की मौत का थाईलैंड पुलिस को पता चल गया है. सोमवार को थाईलैंड पुलिस ने बताया कि इस दिग्गग स्पिन गेंदबाज की मौत का कारण प्राकृतिक था. पुलिस ने बताया कि उनकी मौत के कारण का पता करने में जुटी विशेषज्ञों की टीम जल्दी ही इसका पूरा विवरण पेश करेगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने शेन वॉर्न के परिवार को उनकी मौत की वजह साफ कर दी है और उनके परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अब थाईलैंड पुलिस वॉर्न के शव को ऑस्ट्रेलिया ले जाने की इजाजत देगी, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

थाई पुलिस की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई जानकारी के अनुसार आज शेन वॉर्न की मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस टीम को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल गई, जिसमें मेडिकल टीम का मानना है कि उनकी मौत की वजह नेचुरल है. जांचकर्ता इसकी विस्तृत रिपोर्ट अभियोजन पक्ष को तय नियमों के तहत सौंपेंगे

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें