Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड से बड़ी खबर : यहां अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भरी बस

ACCIDENT IN HILLS

सितारगंज की ओर से किच्छा की ओर जा रहे सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर विरेंदर नगर मोड़ पर पलट गई।बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली है कि बस में बैठी 1 दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा। कोई जनहानि होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज की ओर से किच्छा की ओर जा रही एक प्राइवेट बस अचानक विरेंदर नगर की मोड़ पर पलट गई। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस को पलटा देख आस पास के गांव के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिली है कि बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Back to top button