HighlightSports

एक ही दिन दो महान खिलाड़ियों का निधन, 12 घंटे के अंदर खेल जगत से आई दो बुरी खबर

बीते दिन 4 मार्च को क्रिकेट जगत से और क्रिकेट जगत के लिए दो बुरी खबर सामने आई। 12 घंटे के अंदर दो बुरी खबर सुन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम शोक में डूब गई। क्रिकेट जगत के लिए 4 मार्च का दिन बहुत ही मनहूस साबित हुआ। बीते दिन ऑस्ट्रेलिया के दो महान खिलाड़ियों का निधन हो गया। महज 12 घंटे के अंदर दो बुरी खबर आई।

बता दें कि बीते दिन सुबह पहले दिग्गज विकेटकीपर रॉड मार्श का निधन हुआ तो वहीं इसके बाद शाम को महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन की खबर आई। इन दोनों खिलाड़ियों की मौत एक ही दिन कुछ ही घंटे के अंतराल में हुई। हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श को हार्ट अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 4 मार्च की सुबह उनका निधन हो गया। इसी वजह से पाकिस्तान दौरे पर अपना 24 साल में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरे। यहां तक कि जिस दूसरे क्रिकेटर की मौत 4 मार्च को हुई है, उसने भी रॉड मार्श के निधन पर शोक व्यक्त किया था और अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिर से ब्लैक आर्म बैंड पहनेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें