Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

कांग्रेस-भाजपा के दिग्गजों की दिल्ली दौड़ शुरु, कहीं भितरघात तो कहीं दुष्प्रचार, एक्शन में हाईकमान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कांग्रेस के दलों के बड़े नेताओं के दिल्ली दौरों का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों दलों ने संगठन को लेकर या अन्य कई मुद्दों को लेकर अपने आला अधिकारियों को रिपोर्ट देना शुरू कर दिया है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश के अंदर जिस तरह से भितरघात का मामला सामने आया है। इसे देखते हुए बीजेपी का राष्ट्रीय संगठन प्रदेश में बदलाव करने की तैयारी में है।

तो वहीं कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सियासी जमीन खिसकी हुई है और खास तौर पर पुष्कर सिंह धामी की जड़ों में तो उसी दिन मट्ठा डल गया था। जब बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बना दिया था। ऐसी स्थिति में पुष्कर सिंह धामी की मौजूदा सीट खटीमा को जीतने के लाले पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा जब खुद मुख्यमंत्री महिलाओं को पैसों का प्रलोभन देकर वोट फॉर कैश करने का काम कर रहे हों। ऐसी स्थिति में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी किस दिशा में जा रही है। बीजेपी को अब पूरा आभास हो गया है कि प्रदेश के अंदर बहुत ही बुरी तरह से हर रहे हैं।

बरहाल दोनों दलों ने दिल्ली दौरे शुरू कर दी है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी दिल्ली जाने की तैयारी में है। आज कांग्रेस ने तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया। उन पर हरीश रावत के लिए दुष्प्रचार करने का आरोप है. अब देखना यह है कि कांग्रेस संगठन प्रदेश को लेकर क्या बड़ा बदलाव करते हैं

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें