Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर, हरदा के खिलाफ प्रचार करने पर 3 नेताओं का पत्ता साफ

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून :  उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने कार्रवाई की है। कांग्रेस ने 3 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि कांग्रेस पहले भी ये कार्रवाई कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए। रैक्वाल ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनवाल ने इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश उन्हें दिए थे। जिलाध्यक्ष के आदेश पर फिलहाल इन तीनों पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें