Dehradun News

51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के मौके पर महिन्द्रा कम्पनी ने निकाली रैली, लोगों को किया ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक

देहरादून में आज शुक्रवार को महिन्द्रा कम्पनी ने 51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के मौके पर रैली का आयोजन किया। इस मौके पर महिंद्रा कंपनी ने बेहतर काम करने वाले सुपरवाइज़रों को सम्मानित भी किया और उनका उत्साह बढ़ाया। आपको बता दें कि महिंद्रा कंपनी का ये सेफ्टी वीक सेलिब्रेशन कार्यक्रम एक हफ्ते तक आयोजित किया जाएगा। इस सुरक्षा सप्ताह सेलिब्रेशन में लोगों को हेलमेट पहनने के साथ ही यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरुक किया जाएगा।

आपको बता दें कि आज कल सड़क हादसों में अधिकतर मौतें हेलमेट ना पहनने और सिर पर चोट लगने से हो रही है।  51वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह सेलिब्रेशन दिवस के मौके पर आज महिंद्र कंपनी के कर्मचारियों ने रैली का आयोजन किया गया. ये रैली खबर हाऊस से लेकर मंडी चौक तक निकाली गई. महिंद्र कंपनी के कर्मचारियों ने लोगों को हेलमेट पहनने के साथ ही चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने को लेकर जागरुक किया।

महिंद्र कंपनी के सर्किल हेड नीरज बेलवाल के जूनियर एम्प्लॉय सेफ्टी ऑफिसर अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें