Dehradun NewsHighlight

मसूरी की झील में मिला श्रीनगर की सोनाली का शव, खुद ही लगाई थी छलांग

मसूरी : शुक्रवार सुबह मसूरी झील में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने जांच की और वहां के सीसीटीवी चैक किए तो खुलासा हो गया की युवती की मौत कैसे हुई।

दरअसल युवती ने खुद झील में छलांग लगाई थी. सीसीटीवी में साफ तौर पर युवती झील में छलांग लगाते दिखी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनाली पंवार उम्र 24 वर्ष मसूरी देहरादून मार्ग पर स्थित झील में पहुंची जहां उसने मुख्य गेट को फांद कर झील में प्रवेश किया और छलांग लगा दी।

 पुलिस से जानकारी मिली है कि युवती कुछ महीने पहले श्रीनगर की रहने वाली थी जो की कुछ महीने पहले ही देहरादून आई थी। वो यहां अपनी बहन के साथ रहती थी। मृतक युवती की बहन एक कंपनी में कार्यरत है और देहरादून स्थित आईटी पार्क में निवास करती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवती ने आत्महत्या क्यों की?
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें