Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : वसूली करने गए JE की कर दी पिटाई, कर्मचारियों को भी दौड़ाया

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

किच्छा: किच्छा में ऊर्जा निगम के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जेई बकाया वसूलने के लिए फर्नीचर व्यापारी के पास गए थे। इस दौरान व्यापारी ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर फर्नीचर व्यापारी पिता और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला गुरुवार का है। ऊर्जा निगम के वित्तीय वर्ष के समापन पर बकाया वसूली अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत जेई विद्दुत वितरण अनुभाग किच्छा विभागीय कर्मचारी रविन्द्र पाल सिंह टीजी प्रथम और लाईन कर्मचारी आरिफ के साथ विद्दुत बकाया बिलांे की धनराशी वसूलने के लिए अनुपम टाकीज परिसर स्थित इंडियन फर्नीचर पर पहुंचे थे।

बिल जमा न होने के कारण ऊर्जा निगम ने फर्नीचर व्यापारी का कनेक्शन काट दिया था। व्यापारी पर 37 हजार 775 रुपये लंबे समय से बकाया चल रहा है। जब जेई टीम के साथ वहां पहुंवे ते फर्नीचर व्यापारी पीरबक्श निवासी कब्रिस्तान मोहल्ला किच्छा से बकाया जमा करने को कहा। इस पर उसने अपने पुत्र के साथ जेई पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी है।

मौजूद उर्जा निगम कर्मियों ने जब पीरबक्श व उसके पुत्र को रोका तो पीरबक्श का पुत्र दुकान से डंडा निकाल कर ले आया और उर्जा निगम कर्मियों पर हमला कर दिया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने अवर अभियंता उमेश सिह राणा की तहरीर पर गुरुवार रात फर्नीचर व्यापारी पीरबक्श के साथ ही उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें