Dehradun NewsHighlight

देहरादून : सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई से घूस लेने वाले समीक्षा अधिकारी पर शासन की कार्रवाई

disaster news of uttarakhand

देहरादून : सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जेई से रिश्वत लेते हुए बीते दिनों विजिलेंस की टीम ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था जिसे अब शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं शासन को अभी विजिलेंस की रिपोर्ट का इंतजार है जिसके बाद मामले में दूसरे आरोपी पर भी कार्रवाई संभव है।

आपको बता दें कि सचिवालय प्रशासन की ओऱ से समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी मिली है कि गुरुवार को विजिलेंस ने सचिवालय को रिपोर्ट भेजी थी और इसी रिपोर्ट के आधार पर सचिवालय प्रशासन ने समीक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

वहीं बता दें कि विजिलेंस ने रिश्वत लेने के मामले में एक अनुभाग के अधिकारी को भी आरोपी बनाया है। लेकिन  विजिलेंस की ओर से इस मामले में कोई रिपोर्ट नही आई है जिस कारण अनुभाग अधिकारी पर कार्यवाही नहीं की गई है। आशंका है कि विजिलेंस टीम जल्दी इस पर भी अपनी रिपोर्ट दे सकती है। और इसी के बाद अनुभाग अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जा सकती है।

आपको बता दें कि सिंचाई विभाग के जेई की रुकी हुई ग्रेच्युटी का भुगतान करने और सुप्रीम कोर्ट में अपील न करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें विजिलेंस को इसकी शिकायत करने के बाद विजिलेंस ने समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को रंगे हाथों 75,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद से ही इस मामले में शासन स्तर से भी कार्यवाही का इंतजार किया गया था। जिसके बाद समीक्षा अधिकारी पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें