Big NewsDehradun News

आरोपी वंशिका को करता था परेशान, सीनियर छात्रों ने की थी आदित्य की पिटाई, क्या रंजिश में की हत्या?

disaster news of uttarakhandदेहरादून : देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम को कॉलेज के बाहर एक छात्र ने अपनी ही सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस ने आऱोपी को आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। कुछ ही देर में एसएसपी हत्या का खुलासा करेंगे।

लेकिन इससे पहले जानकारी सामने आई है कि आरोपी आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। आदित्य वंशिका को पसंद करता था और इसी वजह से वो वंशिका का पीछा करता था। इसकी सूचना कॉलेज के ही सीनियर छात्रों को मिली तो एक दो-दिन पहले उन्होंने आरोपित आदित्य की पिटाई की थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आदित्या ने अंशिका बंसल की जान ले ली।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य दिन में कॉलेज के अंदर भी गया था लेकिन वंशिका के ना दिखने पर वो कॉलेज के बाहर आ गया और वंशिका का इंतजार करने लगा. जैसे ही वंशिका दुकान में सामान लेने बाहर आई तो आदित्य ने सिर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। जानकारी मिली है कि इससे पहले आदित्य ने वंशिका को बाइक पर बैठाने की भी कोशिश की थी लेकिन वो नहीं बैठी। फिर इसके बाद उसे गोली मारी।

जानकारी मिली है कि कॉलेज के अंदर ही लड़कियों का हॉस्टल है जिसमे 10 से 12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे कॉल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कॉलेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो कि परेशानी वाली हो। वंशिका के परिवार वालों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें