HighlightInternational News

यूक्रेन से बुरी खबर, एक और भारतीय छात्र को लगी गोली

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए हैं. सैनिकों समेत कई नागरिक मारे गए हैं। युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है।

जानकारी मिली है कि घायल भारतीय छात्र अस्पताल में भर्ती है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। इस बीच यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि पावर प्लांट के पास आग पर काबू पा लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें