Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में खत्म हुआ कोरोना का कहर, आज आए इतने मामले, 2 मरीजों की मौत

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट आ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें कि उत्तराखंड समेत देशभर में कोरोना के मामलों में कमी आई है। लेकिन कई राज्यों में मौतों का सिलसिला जारी है। बता दें कि आज बीते दिन से बेहद कम मामले आए हैं। आज गुरुवार को 33 मामले सामने आए हैं तो वहीं 2 कोरोना मरीजों ने आज दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज गुरुवार को 117 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 33 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 770 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज गुरुवार को अल्मोडा़ में 2, बागेश्वर में 0, चमोली में 2, चंपावत में 0, देहरादून में 15, हरिद्वार में 6, नैनीताल में 1, पौड़ी गढ़वाल में 3, पिथौरागढ़ में 1, रूद्रप्रयाग में 0, टिहरी गढ़वाल में 1, उधम सिंह नगर में 0, उत्तरकाशी में 2 मामले सामने आए हैं.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें