HighlightNational

पहले भगवा, फिर हरा और अब लाल, जिलाधिकारी ने लगाई जमकर फटकार

ayodhya dm house

अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के आवास के बोर्ड का रंग इन दिनों चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर ये बोर्ड काफी सुर्खियों में है। पहले भगवा फिर हरा और अब लाल…जिलाधिकारी का बोर्ड चर्चाओं का विषय बना हुआ है। ये सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में है। आपको बता दें कि डीएम के आवास का यह बोर्ड अब हरे रंग की जगह लाल रंग में कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव के समय आवास के बोर्ड में रंगों का इस्तेमाल सियासी चर्चा का वजह बना हुआ है। वहीं इस मामले में डीएम कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग से बात करने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएम आवास में अभी मरम्मत का काम चल रहाहै। इसलिए डीएम आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के गेस्ट हाऊस में शिफ्ट किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि जब डीएम का आवास शिफ्ट किया गया तो पहले इस बोर्ड का रंग भगवा किया गया और फिर इसे हरा रंग का किया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर डीएम नीतीश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। जिसके बाद विभाग ने फिर से इस बोर्ड का रंग लाल किया गया। आवास के बोर्ड रंग बदलने की बात पर लोग सियासी टिप्पणियां कर रहे हैं और इस बदलाव को आगामी सरकार से जोड़कर देख रहे हैं।  लोग इस भाजपा और सपा से कम्पेयर कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा के झंडे का रंग भगवा है और सपा के झंडे में लाल और हरा रंग दोनों है। इसलिए लोग आवास के बोर्ड का रंग बदलने पर सियासी चर्चा कर रहे हैं। यू

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें