Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

SNOWFALL

देहरादून : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि कुछ दिनों चटख धूप खिलने के बाद आज देहरादून समेत कई जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। अभी ठंड बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

बात करें देहरादून की तो देहरादून का मौसम आज बदला हुआ है। देहरादून में हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि आज देहरादून में मौसम धुंधला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें