Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

हरदा का बड़ा दावा, एक राज्य को छोड़ कर 4 राज्यों में बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में मतदान हो चुका है। परिणाम 9 दिन बाद सबके सामने होंगे। इससे पहले भाजपा कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस की जीत का दावा किया है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस 46 तक सीट हासिल करेगी तो वहीं भाजपा ने इस बार 60 पार का दावा किया है।

वहीं परिणाम आने के चंद दिनों पहले हरीश रावक ने देश के 5 राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश रावत ने कहा है कि यूपी को छोड़कर अन्य 4 राज्यों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। हरीश रावत ने पोस्टल बैलेट के जरिए किए जा रहे मतदान को लेकर भी सवार खड़े किए हैं। हरीश रावत ने ये बात कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह के आवास में पत्रकार वार्ता कर कही। हरीश रावत ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को जल्द वापस लाया जाए। हरदा ने कहा कि केंद्र सरकार इसकी कोशिश कम और प्रचार ज्यादा कर रही है।

हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के उस बयान पर भी हरदा ने चुटकी ली जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी का सरकार बनाने का भ्रम टूट जाएगा। बोले, भाजपा के कर्म खराब थे, इसलिए भ्रम उनका ही टूटना है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर उत्तराखंड समेत चार राज्यों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें