Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : दो बच्चों की मां को 22 साल के लड़के से हुआ प्यार, पुलिस परेशान

प्रेमी युगल

लालकुआं: सच ही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही एक मामला लालकुआं में सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां को 22 साल के लड़के से ऐसी मोहब्बत हुई कि वो अपना घर छोड़कर उसीके साथ रहने की जिद्द पकड़े हुए हैं। महिला की जिद्द के चलते कोतवाली पुलिस पिछले 24 घंटे से परेशान है। पुलिस ने जहां पति और पत्नी के आशिक का शांति भंग चालान कर दिया। वहीं, पत्नी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लेखपाल की 32 साल की पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाले 22 साल के लड़के सुनील से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच रिश्ता इतना गहरा गया कि अब दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। महिला की एक 8 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है।

जैसे ही महिला के पति को इस बात की जानकारी गली। उसने तत्काल अपने सुसराल वालों को इसकी जानकारी दी। विवाहिता के माता-पिता अन्य संबंधियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। विवाहिता भी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। पति और प्रेमी के बीच जमकर बहस भी हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले का शांत कराया। फिलहाल महिला को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें