Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पुलिस ने पकड़े चाचा-भतीजे, कोतवाली में मचा हड़कंप

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हरिद्वार: पुलिस ने खनन कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले चाचा और भतीजे को गिरफ्तार किया है। लेकिन, कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों को कोविड सेल में भेजने के साथ ही उनके संपर्क में आए पुलिस कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

पंजाब के पटियाला स्थित फर्म गुरुकृपा ट्रेडर्स लक्सर के नेहंदपुर सुठारी गांव के निकट मत्स्य पालन के तालाब की खोदाई का कार्य करा रही है। फर्म के साझीदार रूपेंद्र ङ्क्षसह निवासी पटियाला यहां काम देख रहे हैं। रूपेंद्र का आरोप है कि नेहंदपुर निवासी नासिर व उसके चाचा खूशनूद की ओर से प्रशासन को गलत शिकायतें कर उन पर दबाव बनाकर दस लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

आरोपियों अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी और उनके साथी भूपेंद्र की पिटाई की और उनके पास मौजूद पचास हजार रुपये भी लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपित नासिर और खूशनूद को गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद जब उनका मेडिकल कराया गया तो दोनों कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रुड़की कोविड सेल में भेज दिया। एसएसआइ मनोज सिरौला ने बताया कि आरोपितों के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को भी कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें