Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड ब्रेकिंग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा


हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कई मामलों में पुलिस अराधियों की कमर तोड़ चुकी है। एसएसपी पंकज भट्ट के जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही लगातार ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस और वन विभाग की टीम ने कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल मे अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि अवैध हथियार की फैक्ट्री चला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
साथ ही एक तस्कर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है, पुलिस ने 3 तमंचे के साथ ही हथियार बनाने का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए तस्कर उधमसिंह नगर के गदरपुर के रहने वाले हैं पुलिस अब तस्करों से पूछताछ जुटी है कि वह इन अवैध हथियारों को कहां सप्लाई करते थे।