Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर : 6 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुद्रप्रयाग: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया। पंचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। बाबा केदार के कपाट 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल एवं सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा सहित विभिन्न प्रकार के नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह में चार पहर की पूजा होगी, जिसमें श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें