उत्तराखंड : अचानक गांव के नीचे से खिसक गई जमीन, 11 परिवारों को किया शिफ्ट…VIDEO


रुद्रप्रयाग: पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाएं आम बात हैं, लेकिन बिन बारिश के भूस्खलन की घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं। रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई है। गांव के ठीक नीचे हुए भू-स्खलन के कारण गांव पर ही खतरा मंडराने लगा है। यह घटना रुद्रप्रयाग जिले के सारी गांव के झालीमठ तोक की है।
भू-स्खलन होने से दो गौशालाएं और तीन शौचालय छतिग्रस्त हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो पास खड़े कुछ युवकों ने बना लिया। वीडियो का रुद्रप्रयाग जिला प्रशाास ने संज्ञान लिया और तत्काल तहसीलदार मंजू रावत और आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर जाने के निर्देश दिए।
खतरे को देखते हुए गांव के 11 परिवारों को के कुल 62 लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए अन्य स्थानों पर रहने खाने की व्यवस्था की जा रही है। भू-स्खलन के कारण पूरा गांव ही खतरे की जद में है।