Dehradun NewsHighlight

देहरादून ब्रेकिंग : बस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौत, घर में मचा कोहराम

disaster news of uttarakhand

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला में आज एक हादसा हुआ जिसमे एक छात्रा के मारे जाने की खबर है। जानकारी मिली है कि एक निजी स्कूल की बस अचानक पेड़ से टकराई। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा का नाम है सृष्टि जो की 12 साल की थी. बस हादसे में उसकी मौत हो गई। बेटी को खोने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं। उधर, डाकपत्थर चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा और पीएम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें