Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : हाथी ने एक फक्कड़ बाबा को मार डाला, दूसरा गंभीर घायल

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

ऋषिकेश: ऋषिकेश में जंगल के आसपास हाथियों का आतंक अक्सर देखने को मिलता है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हाथी के आम लोगों पर हमलों में कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। महाशिवरात्रि से एक दिन पहले हाथी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे सो रहे एक फक्कड़ को मौत के घाट उतार दिया। जबकि एक दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से घायल हो गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने बताया कि सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया।

हाथी ने यहां गंगा लाइन के पास सो रहे फक्कड़ मदन दास (50) निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोलते हुए उसे पैरों से कुचल कर मार डाला। इसी दौरान हाथी ने मदन दास के बगल में सो रहे एक दूसरे फक्कड़ पर भी हमला किया।

जिससे वह घायल हो गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें