Big NewsDehradun News

बधाई : उत्तराखंड पुलिस के जवान ने बढ़ाया मान, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर फहराया तिरंगा

देहरादून : एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान ने एक बार फिर से प्रदेश का मान बढ़ाया है। एक बार फिर से उत्तराखंड पुलिस के एक और जवान ने प्रदेश का और देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। बता दें कि इस बार उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो को फतह किया है।आपको बता दें कि इस चोटी की ऊंचाई 5895 मीटर है।

आपको बता दें कि 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने फ्लैग ऑफ किया था। आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बताया कि 24 फरवरी को आरोहण के दौरान -10 डिग्री तापमान था। लगातार 9 घंटे में चलते हुए सारी बाधाओं को पार कर चोटी पर तिरंगा फहराया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें