Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPauri Garhwal NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष की नहीं सुनते अपर मुख्य अधिकारी, मानमानी का आरोप

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

पौड़ी: जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने अपर मुख्य अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब से अपर मुख्य अधिकारी ने पौड़ी में अपना कार्यकाल संभाला है, तब से उनके कामों में लगातार अनियमितताएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य अधिकारी द्वारा प्रशासनिक व विकास के कार्यों के सम्बंध में न तो उनसे सलाह ली जाती है और ना ही उनके संज्ञान में कोई बात रखी जाती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि अपर मुख्य अधिकारी बिना बताए ही अवकाश पर चले जाते हैं और इस दौरान अपना फोन भी बंद कर देते हैं, जिसके कारण विकास कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी को चेतावनी दी गई कि अपने कार्यप्रणाली में सुधार करें। अगर वो नहीं सुधरते हैं तो उनको 1 माह का वेतन रोकने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

मगर इसके विपरीत आदेशों की अवहेलना करते हुए अपना वेतन निर्गत करा दिया। जिससे उनकी कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने कहा इसके साथ ही अपर मुख्य अधिकारी द्वारा स्वयं ही पत्रकार वार्ता कर पत्रकारों के समक्ष सदन की गरिमा को धूमिल किया जा रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें