Big NewsDehradun News
छुपते छुपाते उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा, लेकिन फैंस ने उन्हें पहचान लिया, दोस्त ने किया वेलकम


देहरादून : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पा उत्तराखंड की हसीन वादियों के बीच पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने मास्क लगाकर खुद को छुपाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह फैंस की नजरों से बच नहीं पाए। जैसे ही फैंस को पता लगा कि वो अल्लू अर्जुन है तो लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। लोगों ने खूब सेल्फी ली।
बता दें कि अल्लू अर्जुन ने अपने दौरे की जानकारी किसी को नहीं दी। इसकी जानकारी सिर्फ उनके दोस्त ने नितिन को थी और उन्हीं ने उनका स्वागत जौली ग्रांट एयरपोर्ट में किया।
आप बता दें कि अल्लू अर्जुन किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि कुछ दिन सुकून के बिताने देवभूमि पहुंचे हैं। वो एक हफ्ते आनंदा होटल में रहकर बिताएंगे। उनके कार्यक्रम गुप्त हैं और साथ ही उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था उनके दोस्त नितिन ने की है।