Big NewsNainital News

उत्तराखंड : पूर्व विधायक की बेटी यूक्रेन में फंसी, हल्द्वानी निवासी स्नेह प्रताप परिजनों ने लगाई गुहार

devbhoomi news

हल्द्वानी : रूस ने यूक्रेन पर बीते दिन गोलाबारी की जिसमे कई शहर तबाह हो गए हैं। वहीं पुतिन ने साफ कहा है कि ये कार्रवाई नहीं रुकेगी। रुस के यूक्रेन पर हमले से उत्तराखंड यूपी समेत पूरे भारत में टेंशन है। बता दें कि कई भारतीय बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। इसी के साथ कई उत्तराखंड के बच्चे भी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं। उनके परिजन परेशान हैं. यूक्रेन में पढ़ाई करने गए भारतीय वीडियो कॉल कर वहां के हालातों के बारे में बता रहे हैं. केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि यूक्रेन में नैनीताल के हल्द्वानी गोजाजोली निवासी स्नेह प्रताप भी यूक्रेन में फंसी हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्नेह प्रताप यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गई है। उनके परिजनों ने गुहार लगायी है कि स्नेह को सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाये।

वहीं सरोवर नगरी नैनीताल से पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल भी यूक्रेन में फंसी हुई है। वह भी मैडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गई थी। उनके परिजनों ने भी बेटी उर्वशी को सकुशल नैनीताल पहुँचाने की गुहार लगाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें