Bjp UttarakhandChampawat NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी, अस्पताल का हाल देख हो गए हैरान

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

लोहाघाटः गुरुवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा ने दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे आयुष चिकित्सालय डुंगराबोरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में डॉ. पुनेठा ने बताया कि वहां पर फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्द्रकांत उपस्थित पाए गए।

अस्पताल में डॉ. ज्ञानेन्द्र की तैनाती की गई है, जो अस्पताल में नहीं मिले। डॉ. पुनेठा ने बताया कि डॉक्टर के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि वह तीन दिन की छुट्टी लेकर गए थे। छुट्टी खत्म होने पर डॉक्टर को अस्पताल में मौजूद होना चाहिए था।

लेकिन, डॉक्टर ज्ञानेंद्र अस्पताल में मौजूद नहीं पाए गए। डॉ. पुनेठा ने कहा कि अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। इस दौरान अस्पताल कर्मियों से सा-सफाई और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें