Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का बयान, कांग्रेस मुख्यमंत्री नहीं नेता प्रतिपक्ष चुनने पर विचार करे

# Uttarakhand Assembly Elections 2022देहरादून। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने हरीश रावत समेत कांग्रेस पर वार किया है। देवेंद्र भसीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी और भाजपा की सरकार बनने वाली है इसलिए कांग्रेस जिसे विपक्ष में ही बैठना है उसे मुख्यमंत्री नहीं नेता प्रतिपक्ष चुनने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरीश रावत पोस्टल बैलट संबंधी जिस वीडियो को वायरल कर रहे हैं उसके बारे में भाजपा पहले ही डीडीहाट में शिकायत कर चुकी है। अत: कांग्रेस इस मामले में भ्रम न फैलाए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से विजय होना तय है और सारे मिथक तोड़ते हुए प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है। ऐसे में कांग्रेस का विपक्ष में बैठना तय है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वह मुख्यमंत्री पद को लेकर आपस में लडऩे के बजाय नेता प्रतिपक्ष को लेकर विचार करें तो बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे कांग्रेस के लिए यह काम भी मुश्किल है क्योंकि कांग्रेस के कई बड़े नेता अपने विधानसभा क्षेत्रों में हारने की स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चल रहा द्वंद फि र एक बार जनता के बीच में आ गया है।

डॉ. भसीन ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा पोस्टल बैलट पर पहले से चल रहे हैं वीडियो को ट्वीट किये जाने पर कहा कि यह रावत व कांग्रेस द्वारा भ्रम पैदा करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को मालूम होना चाहिए डीडीहाट में भाजपा द्वारा पहले ही इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जा चुकी है और इसकी सच्चाई की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि हम पारदर्शी चुनाव प्रणाली के पक्ष में रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का इतिहास दागदार है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय और कांग्रेस की पराजय को कांग्रेस नेता भी इस बात को अंदर से महसूस कर रहे हैं। इसीलिए अब कांग्रेस चुनाव में हार को लेकर बहाने खोज रही है। इसी के चलते हैं कांग्रेस द्वारा कभी ईवीएम पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं तो कभी पोस्टल बैलट पर। जनता अपने निणज़्य दे चुकी है जो भाजपा के पक्ष में रहने वाला है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें