Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में छुट्टी बिता रही हैं ‘अंगूरी भाभी’, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, लिखी ये पोस्ट

ऋषिकेश। उत्तराखंड बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे के अभिनेत्री अभिनेताओं और निर्माता निर्देशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बॉलीवुड से लेकर छोे पर्दे के एक्टर उत्तराखंड की वादियों में समय बिताने आ रहे हैं। बता दें कि इन दिनों छोटे पर्दे का पसंदीदा सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ में अंगूरी भाभी का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ऋषिकेश में अपनी छुट्टियां बिता रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर गंगा किनारे की कुछ तस्वीरें शेयर की है और उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तारीफ की है।

आपको बता दें कि हिट सीरियल्स में से एक ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की भूमिका निभा रहीं शुभांगी इन दिनों ऋषिकेश में है। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऋषिकेश से आगे व्यासी के निकट गंगा तट के कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुझे अपनी शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्टी मिली है। इसलिए मैंने अकेले ही ऋषिकेश की यात्रा करने और कुछ ‘मी टाइम’ बिताने की योजना बनाई। मैं सचमुच यहां के वातावरण का आनंद ले रही हूं और प्राकृतिक सुंदरता मुझे बहुत शांतिपूर्ण महसूस करा रही है। मुझे लगता है कि ऐसा समय हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

शिवांगी ने लिखा कि वह ऋषिकेश में आने के लिए लंबे समय से उत्सुक थी क्योंकि वह एक आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की हैं। इस जगह के बारे में बहुत सारी पौराणिक कथाएं हैं। गंगा अपने आप में एक बहुत ही पवित्र नदी है और हिमालय का भी अपना महत्व है। इस स्थान को आमतौर पर योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी’ के रूप में जाना जाता है और मैं एक योग प्रेमी हूं। मैं बस इस जगह का आनंद ले रही हूं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें