Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: पोस्टल बैलेट पर सियासी घमासान, भाजपा-कांग्रेस में तकरार


देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिव्यांग, बुजुर्ग लोगों के साथ ही अन्य लोगों के लिए की गई पोस्टल बैलेट व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने इस मामले में बाकायदा चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। उन्होंने पोस्टल बैलट में धांधली का भी आरोप लगाया है।
उनके बयान के बाद राज्य में राजनीति चरम पर है। भाजपा-कांग्रेस इस मसले पर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का कहना है कि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है।
उनका कहना है कि कांग्रेस कभी पोस्टल बैलेट में धांधली की बात कह रही है तो कभी ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ की बात कर रही है। लेकिन 10 मार्च को चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस को भी समझ आ जाएगा कि आखिर जो मुद्दे वह उठा रही है। वह केवल उनकी हार की बौखलाहट नजर आ रही है।