Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : इस बार नहीं मिलने वाली है छूट, जल्द जारी होंगे नोटिस

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून: नगर निगम में इस वित्त्तीय वर्ष का समय डेढ़ महीने से कम रह गया है। अब तक नगर निगम के पास सिर्फ 25 करोड़ का हाउस टैक्स जमा हुआ है। ऐसे में नगर निगम अब बकायादार करदाताओं को मांगपत्र जारी करने में लगा है। वहीं नगर निगम द्वारा दिए जाने वाली टैक्स की छूट 28 फरवरी तक थ, जिसे अब निगम नहीं देने जा रहा है।

इस बार यह छूट 28 फरवरी से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए नगर निगम लगातार अपील कर रहा है की छूट रहते हुए सभी बकायेदार टैक्स करदाता समय से टैक्स जमा करें। ताकि 28 फरवरी के बाद करदाता को 20 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी। जो करदाता टैक्स जमा नहीं कराएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला ने बताया कि अब तक हाउस टैक्स इस वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ की धनराशि जमा हो चुकी है। नगर निगम द्वारा भवन कर में दी जाती है, उसकी अन्तिम तारीख 28 फरवरी है और करदाताओं को इस बार 28 फरवरी तक का ही लाभ मिल पायेगा।

इसके बाद नगर निगम द्वारा इस छूट को आगे नही बढ़ाएगा।इसलिए सभी नगरवासियों से अपील है कि किसी की भी कर की देन दारी बाकी है तो समय पर टैक्स जमा करा सकते है। क्योंकि उसके बाद छूट भी नहीं मिलेगी और कार्रवाई के तहत मांग पत्र भी जारी किए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें