Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
बड़ी खबर: कैबिनेट मंत्री को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में मौत


आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी को सोमवार तड़के निधन हो गया। हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, गौतम रेड्डी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।
वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे थे। वह कुछ दिन पहले दुबई में 10 दिन बिताने के बाद हैदराबाद लौटे थे।
दुबई में आंध्र प्रदेश के उद्योग विभाग की ओर से राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए दुबई एक्सपो में एक स्टॉल लगाया गया था। गौतम रेड्डी 2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, समेत अन्य लोगों ने गौतम रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।