Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट्स को मिलेगा पैसा, बस कुछ दिन का इंतजार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: चुनाव आचार सहिंता के चलते डिग्री कॉलेजों के स्टूडेंट्स को टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पा रहा था। 10 मार्च के बाद आचार सहिंता समाप्त होते ही छात्रों के खातों में पैसा डाला जाएगा। प्रदेशभर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को दस मार्च के बाद टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक सभी महाविद्यालयों को इसके लिए पैसा दिया जा चुका है। आचार संहिता लगने की वजह से इसमें कुछ देरी हुई है। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मुफ्त टैबलेट दिए जाने हैं। पूर्व में हुई घोषणा के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी।

चुनाव से पहले महाविद्यालयों को इसका बजट जारी कर दिया गया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से छात्र-छात्राओं को अब तक मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा नहीं मिल पाया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक आचार संहिता खत्म होते ही छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें