Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPithoragarh NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: शहीद की बेटी की विदाई में लगे भारत माता के जयकारे, पूर्व सैनिकों ने निभाया फर्ज

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

पिथौरागढ़ : कारगिल शहीद जवान की बेटी की शादी में भारत माता के जयकारे गूंजे। बेटी की विदाई भारत माता के जयकारों के साथ हुई। इस दौरान शादी में शामिल हर मेहमान की आंखें नम हो गई। इस शादी को पूर्व सैनिक संगठन ने खास बना दिया। बेटी को पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।

कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया। संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया। इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए।

कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया। विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं। समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सोरघाटी में यह पहला मौका था जब किसी शहीद की बिटिया को भारत माता की जय के बीच विदा किया हो।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें