Big NewsDehradun News

देहरादून video : गजब का सिरफिरा, वाहनों और जेनरेटर को जलाकर कर दिया राख, बताई अजीब वजह

देहरादून में एक अजीब सिरफिरे की गजब करतूत देखने को मिली।इससे पुलिस भी हैरान रह गई। बता दें कि सिरफिरे ने एक दर्जन वाहनों में आग के हवाले कर दिया।

जानकारी मिली है कि सिरफिरे ने दो दुकानों और एक ठेली को भी फूंक डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी में सिरफिरे की करतूत कैद हो गई है और इस आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान बताया। आरोपी ब्राह्मणवाला का रहने वाला है। कोतवाली और पटेलनगर थाना दोनों जगह उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ में आरोपी इमरान ने बताया कि मैंने देहरादून फूंक दिया।  जानकारी मिली है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ में उसे ऐसा करने की वजह पूछने पर आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी नहीं आई तो देहरादून को आग लगा दी। हालांकि, पुलिस इन सब तथ्यों की जांच कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें