Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में कोरोना से राहत, आज आए इतने मामले, 1 मरीज की मौत, 783 हुए ठीक

uttarakhand corona

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों लगातार गिरावट आ रही है जिससे स्वास्थ्य विभाग समेत लोगों ने राहत की सांस ली है। सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देशभर में कोरोना के मामलों में कमी आई है जिसके बाद सरकार ने कोविड गाइडलाइन में लोगों को राहत दी है। उत्तराखंड के बॉर्डरों पर यात्रियों के कोविड जांच बंद कर दी है। आपको बता दें कि आज शनिवार को कोरोना के 243 मामले सामने आए हैं वहीं एक कोरोना मरीज की आज मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज शनिवार को 783 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 243 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 1527 एक्टिव केस रह गए हैं।

आपको बता दें कि आज शनिवार को अल्मोडा़ में 6, बागेश्वर में 1, चमोली में 18, चंपावत में 4, देहरादून में 83, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 14, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 9, रूद्रप्रयाग में 7, टिहरी गढ़वाल में 17, उधम सिंह नगर में 7, उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं। राज्य में आज 243 मामले सामने आने के बाद प्रदेश भर में 1527 एक्टिव केस हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें