Highlight

रोडवेज कर्मचारियों को नहीं मिला 2 महीने से वेतन, कार्य बहिष्कार का ऐलान, आंदोलन की चेतावनी

devbhoomi news

लोहाघाट(चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले समस्त रोडवेज कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके लिए उन्होंने करीब दो घंटे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया।

शुक्रवार को संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष भुवन भट्ट और शाखा मंत्री शंकर पाल के नेतृत्व में सभी रोडवेज कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर और जनवरी का वेतन न मिलने पर घर चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन न मिलने पर कर्मचारियों के बच्चों की फीस देना भी मुश्किल हो गया है। जबकि विभाग ने चुनाव के उपरांत दो माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह रणनीति के तहत उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर त्रिलोचन कुमार, हिमांशु मेहता, होशियार सिंह, मधूसूदन जोशी, गोपाल सिंह महर, सतीश जोशी, प्रकाश मुरारी, ललित सौन, भुवन गहतोड़ी, इरसाद, केदार जोशी, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें