Dehradun NewsHighlight

जानिए उत्तराखंड में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज़

devbhoomi news

देहरादून- उत्तराखंड में इन धूप खिली है। लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है। बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकांश जिलों में 20 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 फरवरी के बाद उत्तराखंड में बारिश और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के भी 17 फरवरी के बाद सक्रिय होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि अगले 4 दिन राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. 20 फरवरी के बाद बारिश और बर्फबारी के चलते फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं जताई गई है. फिलहाल अगले 4 दिन मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें