Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष को युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
रुड़की: चुनाव के बीच कई जगहों से मारपीट की खबरें भी सामने आई हैं। कुछ जगहों पर अन्य तरह के विवाद भी देखने को मिले हैं। वहीं, मंगलौर विधानसभा में चल रहे चुनाव के बीच कुछ युवकों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी सलाम के बेटे जीशान को उस समय घेर लिया।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त की है, जब वह अपने के साथ घर लौट रहे थे। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद आस-पास खड़े व्यक्तियों ने शोर मचा दिया, जिस पर आरोपित मौके से भाग निकले।

घायल जीशान को पहले तो मंगल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में उसे रुड़की के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी हमले की वजह पता नहीं लग पाई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें