Big NewsBjp UttarakhandUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड से दुखद खबर : मतदान के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तराखंड में मतदान जारी है। अभी तक प्रदेश भर में 35 प्रतिशत से अधिक मतदान होंने की खबर है। लोग बढ़ चढ़ कर मतदान के लिए आगे आ रहे हैं. क्या युवा क्या बूढ़े और क्या महिलाएं. हर कोई अपने मत का प्रयोग कर रहा है. कई युवक युवतियां ऐसे हैं जो पहली बार वोट दे रहे हैं। इसी के साथ कई ऐसे प्रत्याशी भी हैं जो वोट नहीं दे पाएंगे हैं जिनमे हरीश रावत भी शामिल हैं।

इनके अलावा देहरादून में कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो अपना वोट खुद को नहीं दे पाएंगे। इन प्रत्याशियों के वोट दूसरी विधानसभा क्षेत्र में हैं। कैंट सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का वोट राजपुर रोड सीट में है। वहीं धर्मपुर विधायक और प्रत्याशी विनोद चमोली धर्मपुर सीट पर दोबारा से किस्मत आजमा रहे पर उनका वोट रायपुर सीट में है। विकासनगर से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान भी खुद को वोट नहीं दे सकेंगे। उनका वोट चकराता में है। रायपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट का वोट राजपुर विस क्षेत्र में है।

इस बीच बुरी खबर किच्छा से बै जहां मतदान की लाइन में लगे एक बुजुर्ग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वहीं भीमताल में भी मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार में इसरार अली 68 वर्ष पुत्र सुक्कन अली निवासी वार्ड नंबर 8 आज सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर गए थे। वह यहां मतदान की लाइन लगे थे अचानक बेहोश होकर गिर गये। वहीं भीमताल में रिखाकोट बूथ पर तैनात एक मतदान कर्मी को हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद एंबूलेंस बुला उन्हें अस्पताल भर्ती कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें