Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड से बड़ी खबर : कांग्रेस और सपा समर्थकों के बीच मारपीट


हल्द्वानी: बनभूलपुरा में सपा और कांग्रेस समर्थकों में झड़प हो गई। इस दौरान लाइन नम्बर 17 में मारपीट और हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार यहां दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के कारण मामला बिगड़ गया और हंगामा हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया। सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया।