Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड में 9 बजेे तक 5.55 फीसदी मतदान, जानिए किस जिले में हुई कितने % वोटिंग?

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
देहरादून : उत्तराखंड में सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो गया है। बुजुर्ग से लेकर युवा और महिलाएं बढ़ चढ़कर मतदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं बता दें कि अब तक सीएम धामी समेत कई विधायक अपना मत दे चुके हैं। वहीं बड़ी खबर ये है कि सुबह 9 बजे तक उत्तराखंड में 5.15 फीसदी मतदान हो  गया है। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में अपने मत का प्रयोग कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सभी योजनाओं ने उत्तराखंड के लोगों के लिए एक ढाल प्रदान की है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि राज्य के विकास के लिए कौन काम कर सकता है। मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को 60+ सीटों पर लाएगी।
इन जिलों में इतने प्रतिशत मतदान
अल्मोड़ा में 4.9 फीसदी
बागेश्वर में 2.32 फीसदी
चमोली में 3.49 फीसदी
चंपावत 4.51 फीसदी
देहरादून 5.55 फीसदी
हरिद्वार 6.36 फीसदी
नैनीताल 5.50 फीसदी
पौड़ी 2.91 फीसदी
पिथौरागढ़ में 4.55 फीसदी
रुद्रप्रयाग 5.41 फीसदी
टिहरी में 4.38 फीसदी
उधम सिंह नगर में 6.64 फीसदी
उत्तरकाशी 2.68 फीसदी
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें