HighlightNainital News

उत्तराखंड ब्रेकिंग: छह दिन पहले हुई पिता की मौत, क्रिया कर्म से उठकर वोट डालने पहुंचा बेटा

Father died six days ago

हल्द्वानी: वोट लोकतंत्र के लिए कितना जरूरी है, यह साबित किया है हल्द्वानी के जगदीश चंद्र जोशी ने। आज से ठीक छह दिन पहले उनके पिता का देहांत हो गया। बावजूद, क्रिया कर्म से उठकर वो वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक वोट बहुत अहम भूमिका निभाता है क्योंकि 1 वोट से सरकार बनती है और 1 वोट से सरकार गिरती है लिहाजा सारे काम बाद में सबसे पहले मतदान।

विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने वोट डाल दिया है। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की है। सीएम धामी ने कहा कि आज लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर सभी लोग मतदान करें। वहीं, पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें