Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatPritam SinghPushkar Singh DhamiRahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
हरदा बोले- माननीय CM को हार का डर, आचार संहिता का खुद कर रहे उल्लंघन, क्या इन पर होगी कार्रवाई?


देहरादून : सोशल मीडिया पर सीएम धामी और आप प्रत्याशी एसएस कलेर के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खटीमा से आप प्रत्याशी एसएस कलेर ने सीएम धामी पर सत्ता का दुरुप्रयोग करने और प्रचार करने का आरोप लगाया। इस दौरान सीएम ने उनके कांधे पर हाथ रखकर उनको शांत कराने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सीएम से दूरी बना ली. और सीएम पर गंभीर आरोप लगाए।
आपको बता दें कि इसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने सीएम धामी और भाजपा को आड़े हाथ लिया और जमकर वार किया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव प्रचार बंद हो चुका है लेकिन हार का डर ऐसा की माननीय मुख्यमंत्री जी आचार संहिता का खुद उल्लंघन कर रहे हैं। क्या चुनाव आयोग इन पर कड़ी कार्यवाही करेगा?