Entertainment

नई मुसीबत में फंसी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस समेत बहन शमिता और मां सुनंदा के खिलाफ समन जारी

(Sunanda Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का नाम विवादों में आना अब आम हो गया है। हाल ही में पोर्नोग्राफी केस में फंसे पति राज कुंद्रा के बाद अब खुद शिल्पा शेट्टी पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ समन जारी किया है।  बता दें कि, एक बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार पर 21 लाख रुपये का लोन नहीं चुकाने का आरोप लगे हैं।

अंधेरी कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को पेश होने का आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है, शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में ऑटो मोबाइल एजेंसी के मालिक से 21 लाख रुपये का लोन लिया था। जनवरी 2017 तक उन्हें ये लोन को चुकाना था। परहद आमरा नाम के व्यापारी ने ये एक्ट्रेस पर लोन नहीं चुका पाने के आरोप लगाए हैं।

कथित तौर पर कहा जा रहा है कि, 21 लाख का चेक सुरेंद्र की कंपनी के नाम पर जारी किया गया था। शिल्पा शेट्टी के पिता कर्ज चुका पाते, उससे पहले ही 11 अक्टूबर 2016 को उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, सुरेंद्र ने अपने परिवार को लोन की जानकारी दी थी।

Back to top button