HighlightNational

देश के लिए बुरी खबर, मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एंकाउंटर अभी भी जारी

चुनावी सरगर्मियों के बीच देश के लिए बहुत बुरी खबर है। बता दें कि देश ने एक और जांबाज को खो दिया। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद हो गए हैं।

इसकी पुष्टि बस्तर के इंस्पेक्टर जनरल पी सुंदरराज ने की।उन्होंने बताया कि ये मुठभेड़ पुटकेल के जंगल में हुई है। शहीद असिस्टेंट कमांडेंट 168 बटालियन में तैनात थे। सीआरपीएफ अधिकारी ने आगे बताया कि मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल भी हुआ है। सुंदरराज बताया कि मुठभेड़ बासगुड़ा थाना क्षेत्र के उसूर प्रखंड के तिम्मापुर से सटे पुटकेल के जंगलों में हुई। शहीद असिस्टेंट कमांडेंट का नाम एसबी टिर्की था। वो झारखंड के रहने वाले थे। एनकाउंटर अभी भी जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें